नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (टी1) की छत का हिस्सा ढह गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हताहतों की पुष्टि की और मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 3-3 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को घटना की उच्च स्तरीय जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही अन्य सभी हवाई अड्डों का विस्तृत संरचनात्मक निरीक्षण किया जायेगा।
इस बीच सुरक्षा उपाय के तहत टर्मिनल-1 पर उड़ानें और सभी सेवाएं दोपहर दो बजे तक निलंबित कर दी गयी हैं।
उन्होंने बताया कि टर्मिनल-1 से परिचालन करने वाली एयरलाइंस को प्रभावित यात्रियों को रिफंड जारी करने अथवा वैकल्पिक उड़ानें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो के मुताबिक टर्मिनल को संरचनात्मक क्षति के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। सुबह 10.00 से दोपहर 14.00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। (वार्ता)
Tuesday, March 24
Breaking News
- ग्रामीण स्टेडियम, युवा सहभागिता और खेल प्रोत्साहन से संवर रहा युवाओं का भविष्य – गिरीश चंद्र यादव
- सिलेंडर वितरण की व्यवस्था को सुचारु रखने और घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश: अपर मुख्य सचिव शमी
- शीघ्र होगी निषादराज समाज की पंचायत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- हां, हम युद्ध खत्म करेंगे मगर… – अमेरिका को ईरान का सीधा जवाब, 9 अप्रैल तक खत्म होगा जंग?
- नवनिर्माण के नौ वर्ष: स्वस्थ-समर्थ युवा बनेंगे विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान
- 31 जिलों की महिलाओं ने किया पांच हजार करोड़ का दूध का कारोबार
- सक्षम आंगनबाड़ी योजना में खरीदी केंद्र सरकार के प्रावधानों और राज्य के वित्तीय नियमों के तहत
- ऑस्ट्रेलिया करेगा न्यूज़ीलैंड की मेजबानी, ऐतिहासिक 4 टेस्ट सीरीज का ऐलान
- शेयर बाजार में आज बड़ा उछाल, सेंसेक्स में 1000 अंकों की बढ़त, निफ्टी 22850 के करीब!


