नई दिल्ली
सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। पीली धातु की कीमत में शुक्रवार को 1,000 रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,018 रुपए कम होकर 97,145 रुपए हो गया है, जो कि पहले 98,163 रुपए था।
22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 88,985 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 89,917 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 73,662 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 72,859 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 610 रुपए बढ़कर 1,05,285 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,04,675 रुपए प्रति किलो था।
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.08 प्रतिशत बढ़कर 97,957 रुपए और चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.03 प्रतिशत बढ़कर 1,05,522 रुपए हो गई है।
कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने कहा कि वैश्विक कारणों के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस महीने के मध्य में होने वाली अमेरिकी फेड की बैठक पर निवेशकों की निगाहें बनी हुई हैं और इसके बाद ही वैश्विक स्तर पर सोने की चाल की दिशा तय होगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 0.24 प्रतिशत बढ़कर 3,383.61 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.40 प्रतिशत बढ़कर 36.298 डॉलर प्रति औंस पर थी।
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,983 रुपए या 27.55 प्रतिशत बढ़कर 97,145 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,268 रुपए या 22.40 प्रतिशत बढ़कर 1,05,285 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
Tuesday, July 14
Breaking News
- दतिया उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की करोड़ों की संपत्ति, घनश्याम सिंह सबसे अमीर
- MP Weather: जुलाई में पहली बार 3% से कम बारिश, पांच दिनों से बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता
- वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण
- कुशल संगठनकर्ता थे पूर्व मुख्यमंत्री जोशी द्वारा किए गए कार्य हमारे लिए आदर्श हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
- राजस्थान में जेंडर सॉर्टेड सीमन तकनीक को मिली वैज्ञानिक पुष्टि
- झारखंड में महिलाओं के हुनर से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
- नया प्रीमियम फोन खरीदने से पहले रुकें, बड़े लॉन्च आने वाले हैं
- साइबर अपराध रोकने को पुलिस की डिजिटल पेट्रोलिंग शुरू, ऑनलाइन ठगों पर नजर
- तीजनबाई की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, गनियारी में आज श्रद्धांजलि सभा


