अयोध्या (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण किया। वैदिक आचार्य सुनील शास्त्री की अगुवाई में 121 प्रकांड विद्वानो ने संजीवनी योग में मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूर्ण कराया। अभिजीत मुहुर्त में दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 84 सेकेंड के अंतराल में श्याम वर्ण भगवान के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ आसमान से हेलीकाप्टर के जरिये मंदिर प्रांगढ में पुष्प वर्षा की गयी।
श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान 1949 से पूजित रामलला की प्रतिमाओ का पूजन श्री मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गर्भ गृह में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।
इस दिव्य क्षण का साक्षी बनने मंदिर प्रांगढ़ में कई अजीम हस्तियां उपस्थति थीं(वार्ता)
Wednesday, February 18
Breaking News
- लोकायुक्त का शिकंजाः रिश्वत की दूसरी किस्त लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
- उमरिया के स्कूल में छात्राओं के झूमने से फैली दहशत, डॉक्टर बोले– नॉर्मल; ग्रामीणों ने कराई झाड़-फूंक
- IND vs NED भारत ने रखा 194 रन का टारगेट, शिवम-हार्दिक की तूफानी पारियां
- खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस निशाने पर, दो अधिकारियों की मौत
- राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस की नवगठित प्रबंध समिति की सौजन्य भेंट
- श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
- मुख्यमंत्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
- किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- असम में एसआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बयान: ‘योग्य मतदाताओं को शामिल करना ही उद्देश्य’
- पोर्न स्टार बनने की चाह में अपराध: पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पहुंचा जेल


