अमेठी (mediasaheb.com) | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपने 3 दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने के बाद इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बाबर की मजार पर माथा टेकने वाले प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा रहे है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसलिए कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फट रहा है। जब राम लला टेंट में थे तब कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी।
केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई 3 साधुओं की हत्या को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि जहां इंडिया एलायंस की सरकार है अथवा जहां-जहां उन लोगों का आज भी दबदबा है, जो कांग्रेस के साथी हैं। वहां-वहां आज भी सनातन धर्म पर सनातन धर्म को मानने वालों पर प्रताड़नाएं बढ़ रही हैं। धर्म के प्रति कांग्रेस नीत गठबंधन अपमान की दृष्टि से बात करता है। (वार्ता)
Thursday, May 14
Breaking News
- छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी-केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान
- 15 या 16 मई? जानें कब है ज्येष्ठ अमावस्या, क्यों मानी जाती है पापों से मुक्ति दिलाने वाली तिथि
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी : लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई – आयुक्त भोंडवे
- बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026: आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आसान हुआ बकाया बिल जमा करना
- सफलता की कहानी-सुनीता जायसवाल को मौके पर मिला राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान
- खेल और पढ़ाई दोनों में चमकी गुरनूर कौर लुहारा, हैमर थ्रो चैंपियन ने 12वीं में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान
- ओबीसी प्रदेश स्त्री सम्मेलन अमरकंटक में. राजमणि पटेल
- बंगाल के स्कूलों में अब अनिवार्य होगा वंदे मातरम, CM शुभेंदु ने जारी किए सख्त निर्देश
- मंत्री विश्वास सारंग ने द्वारका नगर में बावड़ी की सफाई हेतु किया श्रमदान


