मुंबई,(mediasaheb.com)| भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार को अपनी बचत से 87,416 करोड़ रुपये देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह जानकारी केंद्रीय बैंक की एक विज्ञप्ति में दी गयी है। बयान के मुताबिक आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में बोर्ड की आज की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए लाभांश जारी करने के प्रस्ताव के अलावा वैश्विक अर्थिक परिस्थितियों और देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा की गयी। रिजर्व बैंक के पूरे शेयर सरकार के पास हैं। निदेशक मंडल ने अप्रैल-मार्च 2022-23 के दौरान RBI के कामकाज की समीक्षा की तथा वित्त वर्ष 2022-23 की सालाना रिपोर्ट और लेखा-जोखा को मंजूरी दी।
सरकार ने 2023-24 बजट में प्राप्तियों के मद में बैंकों और आरबीआई से लाभांश के रूप में 48000 करोड़ रुपये की प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। इस तरह आरबीआई से प्राप्त लाभांश (बचत से हस्तांतरण) लक्ष्य से 82 प्रतिशत अधिक है।बैठक में श्री दास के अलावा डिप्टी गवर्नर मिशेल देबब्रत पात्रा, राजेश्वर राव, महेश कुमार जैन, टी रबी शंकर, सदस्य सतीश के मराठे, रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, आवंद महिंद्रा, पंकज रमनभाई पटेल और रवींद्र ढोलकिया शामिल थे। बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने किया। बैठक में विदेशी मुद्रा विनिमय में उतार चढ़ाव को जोखिम ऊंचा होने के मद्देनजर कंटीजेंसी रिस्क बफर का स्तर 5.5 फीसदी से बढ़ाकर छ फीसदी करने का फैसला किया गया है।(वार्ता)
Sunday, September 20
Breaking News
- अखिलेश ने आंबेडकर और दलितों को मिटाया, योगी जी ने दिया सम्मान: एमएलसी
- बलूचिस्तान में सेना की बड़ी कार्रवाई, 5 उग्रवादी ढेर; 23 बंधकों को कराया गया मुक्त
- उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के स्पेशल इकोनॉमिक जोन के बाहर गिरी
- ‘मां राजनीति का विषय नहीं’, राहुल गांधी के वीडियो पर BJP का पलटवार
- ‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ से दुश्मनी तक, तिब्बत और दलाई लामा ने कैसे बदले भारत-चीन रिश्ते?
- CM योगी ने 912 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अगले 6 महीने में 1 लाख नौकरियां देंगे
- ट्रंप ने अचानक कैंप डेविड दौरा बीच में छोड़ा, वॉशिंगटन लौटे; पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल
- राजस्थान में 17.5 करोड़ से बनेंगे मधुमक्खी एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार
- सीधी में धर्म परिवर्तन के आरोप में 3 लोगों पर केस, प्रचार सामग्री जब्त
- दुर्ग में अवैध कीटनाशक बनाते-बेचते आरोपी पकड़े गए, कृषि टीम ने की कार्रवाई


