बीकानेर (mediasaheb.com)| राजस्थान में बीकानेर शहर की उस्ता कला और कसीदाकारी ख्याति अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर फैलेगी। इन कलाओं को भौगोलिक संकेतक (GI) प्रमाणीकरण मिल गया है। जिला उद्योग केन्द्र की प्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश के बाद इन कलाओं से जीआई प्रमाणीकरण के लिए आवेदन लिए गए थे। इसके लिए नार्बाड से वित्तीय सहयोग लिया गया था। इसके बाद NGO के माध्यम से उस्ता आर्ट संस्था और कसीदाकारी कला को पंजीयन किया गया था।
उन्होंने बताया कि गत एक अगस्त को इन कलाओं को जीआई टैग जारी हो गया था, अब जल्द ही इनके प्रमाणपत्र आ जाएंगे। जिला उद्योग की महाप्रबंधक के अनुसार भौगोलिक संकेतक के लिए उन कलाओं को शामिल किया जाता है जो सौ साल पुरानी है। साथ ही किसी एक स्थान की पहचान बन गई है। उस्ता कला बीकानेर की एक अलग पहचान बनाती है। जीआई टैग मिलने के बाद इस क्षेत्र में रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। इनकी पहचान भी अन्तरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगी। साथ ही यह सीमित दायरे से निकलेगी।(वार्ता)
Monday, February 23
Breaking News
- बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट
- महानगरों की तर्ज पर रायपुर को मिली सौगात: शहर की पहली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, 12 कारों की होगी एक साथ पार्किंग
- अडानी-अंबानी की ‘बेंच’ वाली टिप्पणी पर भड़के CJI सूर्यकांत, वकील को लगाई कड़ी फटकार
- उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा
- विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री साय
- PM मोदी ने बताए डिजिटल फ्रॉड से बचने के 5 असरदार तरीके, re-KYC को लेकर दी खास चेतावनी
- भागलपुर में 70 हजार रिकॉर्ड हुए ऑनलाइन, अब घर बैठे करें होल्डिंग टैक्स का भुगतान
- पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
- इस्लाम की दुहाई देने वाला पाकिस्तान बेनकाब, अफगानिस्तान में मस्जिद-मदरसे पर बरसाए बम


