फारबिसगंज (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडी गठबंधन) को लोकतंत्र, संविधान और गरीब विरोधी बताया और कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर उच्चतम न्यायालय के आज के फैसले से मतपेटियों को लूटने इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका लगा कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए।
श्री मोदी ने शुक्रवार को अररिया संसदीय क्षेत्र के फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद, कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है लेकिन आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले पोलिंग बूथ और बैलट पेपर लूट लिए जाते थे। ये वे लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलट पेपर की लूट के जरिए गरीबों का अधिकार छीना लेकिन जब गरीबों को ईवीएम की ताकत मिली है तो चुनाव के दिन लूट करने वालों से ये बर्दाश्त नहीं हो रहा था इसलिए वे ईवीएम को हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर अब वापस लौटकर नहीं आएगा। आज जब पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और चुनाव में टेक्नोलॉजी के उपयोग की वाहवाही करती है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे पड़े थे। इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है।(वार्ता)
Monday, February 16
Breaking News
- उस्मान तारिक को देर से दी गेंद, वकार यूनुस ने खोली पाकिस्तान की हार की बड़ी वजह
- श्वेता त्रिपाठी का बयान: महिलाओं और क्वीर कहानियों का समर्थन करना सही लगता है
- यूपी में न दंगा, न कर्फ्यू… सब चंगा’ विधान परिषद में बोले Yogi Adityanath
- सीएचसी को एफआरयू के रूप में उन्नत करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- भिवाड़ी केमिकल फैक्टरी हादसा: अग्निकांड में 8 की मौत, पीएम मोदी से लेकर CM-पूर्व CM तक ने जताया शोक
- T20 वर्ल्ड कप: अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो सुपर-8 का रास्ता कितना मुश्किल? गणित हुआ रोमांचक
- 3 जीत के बाद भी बाहर! T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया सुपर-8 से बाहर होने का खतरा
- IGIMS में AI क्रांति: अब मरीजों की जांच होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से


