नई दिल्ली
संसद के मानसून सत्र में विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने विपक्ष पर "टैक्स का पैसा बर्बाद करने" और मौजूदा सत्र के दौरान जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बैठक में ये तय किया गया कि सबसे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होगी। इसके लिए समय भी तय किया गया है। एक साथ सारे मुद्दे पर चर्चा संभव कैसे है? फिर भी, सहयोग करने के बजाय, वे तख्तियां लेकर आए और सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला। ये हर समय नियम के विरुद्ध तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हैं, यह निंदनीय है। जबकि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में यह तय हुआ था कि पोस्टर, बैनर लेकर सदन में नहीं आएंगे।
उन्होंने आगे कहा, "पोस्टर-बैनर लेकर सदन को बाधित करना आपत्तिजनक है, वह (विपक्ष) चर्चा की मांग कर रहे हैं और हम इसके लिए तैयार हैं। फिर वह सदन क्यों नहीं चलने दे रहे? यह दोहरा मापदंड गलत है। अगर आप चर्चा चाहते हैं, तो ये हंगामा नहीं करें। सरकार ने बार-बार कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन ये हंगामा क्यों कर रहे हैं, इसकी कौन जिम्मेदारी लेगा। देश की टैक्स मनी को आप हंगामा करके बर्बाद कर रहे हैं। इसका जवाब देना पड़ेगा। आप लोग सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और उनके कुछ साथी दो दिन से हंगामा कर रहे हैं। मैं इसका खंडन करना चाहता हूं।"
संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। विपक्ष की ओर से बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), पहलगाम हमले और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा की मांग की गई और जमकर नारेबाजी हुई। जिसके बाद हंगामे की वजह से सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
Sunday, September 6
Breaking News
- SIR में नोटिस मिला तो घबराएं नहीं, 13 दस्तावेज नहीं हैं तो वंशावली से भी मिलेगा समाधान
- सागर में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत; कई की हालत गंभीर
- दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 37 गेंदों में जड़े 44 रन
- Gold-Silver Rate Fall: सोना हुआ सस्ता, चांदी 5 दिन में ₹8,000 टूटी; हाई से ₹1.82 लाख नीचे
- MP को मिला नया चीफ जस्टिस, अल्पेश कोगजे होंगे हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश; राष्ट्रपति की मंजूरी
- दिवाली से पहले बदलेंगे कई ग्रहों की चाल, इन 3 राशियों के करियर-धन में बनेंगे नए योग
- झारखंड में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 6-7 सितंबर को राजकीय शोक, 7 को स्कूल-दफ्तर बंद
- नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: 31,117 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधे रक्षासूत्र, बोले- विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान
- देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जस्टिस संजय के. अग्रवाल बने राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, 11 महीने बाद मिली स्थायी नियुक्ति


