नई दिल्ली (mediasaheb.com)| बैंकिंग से लेकर ऑटोमोबाइल तक के विविध हितों के साथ एक सदी पुराना भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह हिंदुजा समूह वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को परेशान करने वाली मंदी की आशंकाओं को दूर करने के लिए ‘थिंक ग्लोबल, एक्ट ग्लोबल’ की सोच के आधार पर काम करना जारी रखेगा। 2023 में हिंदुजा समूह एशिया-पेसिफिक रीजन के संयुक्त अरब अमीरात से विकास की शुरुआत करेगा और इसके बाद अफ्रीका विकास का अगला मोर्चा होगा।
हिंदुजा समूह के सह अध्यक्ष गोपीचंद पी हिंदुजा ने कहा, ‘‘हमारा समूह, जो 108 वर्ष से अधिक पुराना है, उसने मंदी के कई चक्रों को सफलतापूर्वक देखा और उनसे पार पाया है। ऐतिहासिक रूप से, भारत हमारे लिए एक फोकस क्षेत्र रहा है और रहेगा। दूसरी तरफ यूएई के नए सुधारों और नीतिगत घोषणाओं के साथ, नई ‘कैपिटल ऑफ ग्लोबल वेल्थ’ का निर्माण भी अब हमारे सामने स्पष्ट है। हमारे संस्थापक सिद्धांत ‘थिंक ग्लोबल, एक्ट ग्लोबल’ के अनुरूप हमने संयुक्त अरब अमीरात में अच्छी तरह से निवेश किया है। हमारा मानना है कि एशिया-पीएसी क्षेत्र, विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात से जुड़ा, विकास का अगला मोर्चा होगा, जिसके बाद अफ्रीका का नंबर आएगा।’’(वार्ता)
Tuesday, April 7
Breaking News
- उमा भारती हाथठेला वालों के समर्थन में उतरीं, बंगले के सामने पोहा-जलेबी की दुकान लगाकर प्रशासन से की अपील
- नाम बड़े, परफॉर्मेंस जीरो! IPL के पहले हफ्ते में इन 5 स्टार खिलाड़ियों की हुई फजीहत
- पटना में DCLR की बड़ी बैठक: दाखिल-खारिज से लैंड बैंक तक होगी विस्तृत समीक्षा
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति: ई-ऑफिस सिस्टम लागू, अब सरकारी पत्रों में नहीं होंगे हस्ताक्षर
- बंगाल में 90 लाख से अधिक मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने जारी किया जिलेवार डेटा
- भोपाल में बड़ा तालाब के किनारे चला बुलडोजर, 9 दुकानों को किया जमींदोज, 347 पर होगी कार्रवाई
- आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द
- नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
- महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी: 68 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पहुंची राशि
- महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी,महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी


