रायपुर (mediasaheb.com)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के प्रति भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया है उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज पर स्वीकृति की मुहर लगाई है। श्री बघेल ने कहा है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी और फिर पहले की तरह ही मतदाताओं से किए अपने वादे निभाएगी। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच साल सरकार ने जिस तरह किसान, मज़दूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का खयाल रखा उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को फिर से मिला है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने प्रदेश के कारोबारी वर्ग को भी धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे इसी तरह कांग्रेस का साथ निभाते रहे तो जल्द ही छत्तीसगढ़ कारोबार में भी देश में अपना विशिष्ठ स्थान बनाएगा।
Tuesday, July 28
Breaking News
- अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग
- सीएम भजनलाल का युवाओं से संवाद, रोजगार और सपनों पर बड़ा संदेश
- बिहार के 352 बीएड कॉलेज बदलेंगे, अब बहुविषयक संस्थान बनेंगे
- अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बढ़ा टोल, वाहन चालकों की जेब होगी ढीली
- थाना निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात 10000/-रुपये का इनामी बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी गिरफ्तार
- श्रावणी मेले में एआई कैमरे और टेंट सिटी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
- सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
- बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
- बिहार में पेपर लीक मामलों पर सख्ती, अब तीन महीने में होगा फैसला
- ट्विशा केस में दोनों आरोपियों को राहत नहीं, 11 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत; वॉइस सैंपल पर बचाव पक्ष की आपत्ति


