- लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के लोक निर्माण मंत्री ने दिए निर्देश
- लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक एवं गुणवत्ता परीक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए ताम्रध्वज साहू
रायपुर (mediasaheb.com) | लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की अघ्यक्षता में आज यहां दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मंत्री श्री साहू ने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालें अभियंताओं को मंत्री श्री साहू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज, लोकनिर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम लिमिटेड के एम.डी हिमशिखर गुप्ता एवं प्रमुख अभियंता विजय भत्तपहरी मौजूद थे।


