रायपुर. प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं रात होते ही पारा तेजी से गिर रहा है। इस उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर सहित उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
रायपुर में दिन गरम, रात ठंडी
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 71 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 48 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति औसतन 2 किमी प्रति घंटा रही और आकाश साफ बना रहा।
एक-दो पाकेट में शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो इलाकों में शीत लहर चली। हालांकि प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।
आगे क्या कहता है मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रात की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को राजधानी में सुबह के समय कुहासा छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Saturday, August 8
Breaking News
- PM Modi Raghav Chadha Meeting: सुबह-सुबह पीएम मोदी से मिले AAP सांसद राघव चड्ढा, भेंट किया खास तोहफा; लिखा-‘हमेशा याद रखूंगा’
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती को लेकर बवाल: पुरोहितों को हटाया गया, महाकाल समिति के बटुकों ने संभाली कमान
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए खरगोन जिले के कमल गौड़ को किया सम्मानित
- कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा, रक्षिता को हराया
- जबलपुर में लोकायुक्त का बड़ा छापा, ग्रामीण विकास बैंक के बाबू की 6 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा
- राजस्थान निकाय चुनाव में महिला आरक्षण का नया गणित, खर्च सीमा भी तय
- Flipkart Freedom Sale शुरू, iPhone समेत इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट
- 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद चुनौतीपूर्ण
- भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप, बोले- ‘धर्मांतरण रैकेट का सरगना है पन्नालाल’
- Gen-Z की नब्ज समझ गए मोहन भागवत? जानिए कैसे युवा पीढ़ी और BJP के बीच मजबूत पुल बना RSS


