नई दिल्ली (mediasaheb.com)| उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह वाराणसी की विवादित ज्ञानवापी मस्जिद की एक पानी टंकी की सफाई की याचिका सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने विचार करने का आश्वासन देते हुए याचिकाकर्ता कुछ महिलाओं का पक्ष रख रहे वकील विष्णु शंकर जैन से कहा कि वह इस मामले में ईमेल के जरिए अनुरोध भेजें।
पीठ के समक्ष श्री जैन ने दलील देते हुए कहा कि इससे संबंधित मामला 12 जनवरी को सूचीबद्ध दिखाया गया है, लेकिन याचिकाकर्ताओं की गुहार है कि टंकी की सफाई की अनुमति के मुद्दे पर उससे पहले सुनवाई की जाए। अपने आवेदन में महिलाओं ने कहा कि 16 मई 2022 को जब सर्वे हुआ था और तब से पानी टंकी की सफाई नहीं हुई है। इस वजह से दुर्गंध आती है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि उस पानी टंकी के पास (अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त द्वारा सर्वेक्षण के दौरान) एक ‘शिवलिंग’ पाया गया था।(वार्ता)
Thursday, August 20
Breaking News
- 20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग
- एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल
- 300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
- माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी
- नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
- किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया
- स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


