नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छह कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता का दावा है कि वे भारतीय हैं। उनके पास भारतीय नागरिकता को प्रमाणित करने वाले कई दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड शामिल है। याचिकाकर्ता के वकील नंदकिशोर इस प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं कि यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है। एक व्यक्ति मूल रूप से हिंदुस्तानी है, उसके पास खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए अनेकों दस्तावेज हैं। इसके बावजूद, उसे पाकिस्तान जाने के लिए कह दिया जाता है। नोटिस भेज दिया गया।
याचिकाकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से बताया कि हमारे परिवार में कुल छह सदस्य हैं। इनमें से दो बेटे बेंगलुरु में काम करते हैं। इसके अलावा, परिवार में माता, पिता, भाई और बहन हैं। याचिकाकर्ता ने बताया कि जब हमें पाकिस्तान के लिए नोटिस आया, तो हम हतप्रभ हो गए। यही नहीं, हमें गाड़ी में बैठाकर अटारी बॉर्डर तक ले जाया गया और कहा गया कि हम देश छोड़ दें, जबकि हम हिंदुस्तानी हैं।
वकील और याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने सरकारी अधिकारियों को भारतीय नागरिकता की वैधता के बारे में दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा है कि जब तक सरकारी अधिकारी उचित निर्णय नहीं लेते, तब तक परिवार के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही याचिकाकर्ता को न्यायालय ने निर्देश दिया कि जब तक सरकारी अधिकारी उचित निर्णय नहीं करते, तब तक परिवार के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए। इसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश देना और राजनयिक संबंधों में कटौती करना शामिल है।
Wednesday, August 12
Breaking News
- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट इकाई ने लगातार 100 दिन संचालन का बनाया रिकॉर्ड
- योगी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई रफ्तार, पूर्वांचल-मध्यांचल बन रहे निवेश के नए पावर सेंटर
- डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल बना मध्यप्रदेश : पोषण ट्रैकर ऐप और एफआरएस तकनीक से सुधरा मातृ शिशु स्वास्थ्य : मंत्री भूरिया
- शहपुरा आरओबी के एप्रोच पुनर्निर्माण के लिये उच्चस्तरीय बैठक
- अवैध हथियारों के नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस का करारा प्रहार — विगत 5 दिनों में 31 अवैध हथियार जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार
- बिजली के बिल से रोशन हुई 16 हजार महिलाओं की जिंदगी, 3500 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए
- जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई
- दुनिया में बजेगा भारत का डंका! SBI का बड़ा अनुमान, US-चीन को पीछे छोड़ सकता है भारतीय अर्थव्यवस्था का दम
- शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव : उप मुख्यमंत्री शुक्ल


