नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि हम उम्मीद करते है हाई कोर्ट जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई कर निपटारा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल को देशमुख के खिलाफ जांच CBI से वापस ले कर एसआईटी को सौंपने की महाराष्ट्र सरकार की मांग खारिज कर दी थी। राज्य सरकार की दलील थी कि सीबीआई निदेशक एसके जायसवाल राज्य के DGP रह चुके हैं। इसलिए, उनके नेतृत्व में हो रही जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती। बॉम्बे हाई कोर्ट ने देशमुख पर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की CBI जांच का आदेश दिया था। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।(हि.स.)
Saturday, March 28
Breaking News
- अदाणी फाउंडेशन की उपलब्धि: जवाहर नवोदय विद्यालय में नौ का चयन
- अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली
- वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन)रू कर्नाटक का दबदबा कायम मणिकांता एल बने स्टार
- India-Russia Talk: ईरान युद्ध से मिला भारत-रूस के लिए मौका, US को भी होगी बड़ी डील की खबर
- जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर
- इंदौर में इंजीनियरिंग का कमाल: 23 मीटर ऊंचाई पर 400 टन का स्टील गर्डर लॉन्च, 12 घंटे में पूरा हुआ काम
- उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले


