जैतहरी
क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, कंपनी के द्वारा जैतहरी चौक से लेकर प्लांट के गेट नंबर-2 तक लगभग 01 किलो मीटर लंबे मार्ग पर 40 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं, बता दें स्ट्रीट लाइटों की स्थापना में आवश्यकता अनुरूप, तकनीकी मापदंड का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके आधार पर स्थानीय जनमानस को बेहतर प्रकाश मिलना सुनिश्चित हो सके, तकनीकी मापदंड के अनुसार प्रत्येक स्ट्रीट लाइट की ऊंचाई 7.5 मीटर रखी गई है और प्रत्येक दो लाइटों के मध्य दूरी लगभग 25-25 मीटर निर्धारित की गई है।
आज दिनांक 17.04.25 को गौरव पथ पर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन समारोह रखा गया, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित, नगर परिषद के अध्यक्ष श्री उमंग गुप्ता, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार राठौर, परिषद के सभापति श्री कैलाश मरावी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख अतिथि श्री अनिल गुप्ता ने कहा, कंपनी स्थानीय विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, विगत वर्षों में कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ, नगर में कई विकास के कार्य किए हैं, जिनमें जैतहरी चौक से गेट न. 2 तक सड़क निर्माण कार्य, जैतहरी चौक से जैतहरी पुराना रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण कार्य, विभिन्न सामूहिक स्थलों पर वाटर कूलर की व्यवस्था, तहसील, जैतहरी चौक पर हाई मास्ट लाइट, सिद्ध बाबा डुंगरिया का सौंदर्यीकरण इत्यादि कार्य शामिल हैं और हाल ही में नगर परिषद के अनुरोध पर कंपनी के द्वारा 40 नग स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराई गई है। इन सभी कार्यों के लिए हम सभी परिषद की ओर से हिन्दुस्तान पावर का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री उमंग ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल इस मार्ग पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है, बल्कि आमजन, स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए अंधेरे को प्रकाश में परिवर्तित कर उनकी सुरक्षा को भी बढ़ाना है। नगर परिषद उपाध्यक्ष रवींद राठौर, परिषद के सभापति कैलाश मरावी ने कंपनी योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन की तरफ से सी एस आर प्रमुख श्री सत्यम सलील और जन संपर्क अधिकारी श्री गौरव पाठक उपस्थित रहे! उन्होंने बताया कि "स्थानीय विकास और सामुदायिक सहयोग हिन्दुस्तान पावर की सीएसआर गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य है। निश्चित तौर पर सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था से दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आमजन को सुविधा होगी।"
स्थानीय अन्य जनप्रतिनिधियों और उपस्थित समस्त नागरिकों ने इस कार्य के लिए हिंदुस्तान पावर का आभार प्रकट किया और इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।
Sunday, April 26
Breaking News
- बिहार में सरकारी जमीन अतिक्रमण पर सख्ती, बुलडोजर कार्रवाई के संकेत
- लखनऊ में सीएम योगी ने पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी ली, माफिया राज खत्म होने का दावा
- कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
- Durg में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
- “सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा डीजीपी के मुख्य आतिथ्य में हुआ 41वां वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह
- आरटीई: योगी सरकार की सख्ती का असर, आदेश के बाद महज चार दिनों में 15,679 नामांकन
- Jabalpur में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, समर्थन मूल्य पर पुराने गेहूं की आशंका में कई गोदाम सील
- छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास
- व्हाइट हाउस होटल फायरिंग पर ट्रंप का सख्त बयान, ईरान नीति पर नहीं पड़ेगा असर
- दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच कांटे की टक्कर कल


