मुंबई (mediasaheb.com)| भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर को लगातार आठवीं बार यथावत रखने से निर्णय से ऑटो, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और रियल्टी समेत दर संवेदनशील समूहों में ज़बरदस्त लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1618.85 अंक अर्थात 2.16 प्रतिशत की छलांग लगाकर सार्वकालिक उच्चतम स्तर 76,693.36 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 468.75 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,290.15 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.28 प्रतिशत उछलकर 44,111.44 अंक और स्मॉलकैप 2.18 प्रतिशत मजबूत होकर 48,731.55 अंक हो गया।इस दौरान बीएसई में कुल 3952 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2890 में लिवाली जबकि 970 में बिकवाली हुई वहीं 92 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 48 कंपनियों में तेजी जबकि शेष दो में गिरावट रही।(वार्ता)
Tuesday, July 7
Breaking News
- एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ
- MP में 10 साल बाद प्रमोशन प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 190 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर; देखें पूरी सूची
- झारखंड में पासपोर्ट बनवाना होगा आसान, जमशेदपुर POPSK का हुआ आधुनिकीकरण
- बिहार में NDA की चुनावी तैयारी तेज, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे सभी जिलाध्यक्षों संग बैठक
- छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश
- स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’
- इंदौर के चर्चित ‘कोबरा कांड’ में बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या करने वाले बैंककर्मी को उम्रकैद
- दिल्ली की 1511 कॉलोनियों में मालिकाना हक योजना धीमी, शुल्क घटाने पर DDA करेगा विचार


