मुंबई (mediasaheb.com) अमेरिका में ऋण सीमा वार्ता से पहले वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, कमोडिटीज, हेल्थकेयर, यूटिलिटीज और टेक समेत 16 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ता हुआ तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 234 अंक की उड़ान भरकर 61963.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 110 अंक उछलकर 18314.40 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.73 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,342.32 अंक पर स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत चढ़कर 29,868.97 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3788 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1770 में तेजी जबकि 1847 में गिरावट रही वहीं 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 34 कंपनियां हरे जबकि 15 लाल निशान पर रही वहीं एक स्थिर रहा।
बीएसई में वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग और दूरसंचार समूह की 0.36 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 16 में लिवाली हुई। इस दौरान आईटी 2.15, कमोडिटीज 1.47, सीडी 0.29, ऊर्जा 0.58, एफएमसीजी 0.39, हेल्थकेयर 1.20, इंडस्ट्रियल्स 0.65, यूटिलिटीज 1.27, ऑटो 0.32, कैपिटल गुड्स 0.93, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.77, धातु 0.56, तेल एवं गैस 0.97, पावर 0.58, रियल्टी 0.71 और टेक समूह के शेयर 1.69 प्रतिशत मजबूत रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रिपब्लिकन हाउस के अध्यक्ष केविन मैकार्थी ऋण सीमा पर बातचीत के लिए अंतिम समयसीमा से करीब दो सप्ताह पूर्व सोमवार को मुलाकात करेंगे। इसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22, जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग 1.17, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.76 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.17 प्रतिशत फिसल गया।(वार्ता)
Thursday, March 26
Breaking News
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश
- उज्जैन की दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाने में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- उज्जयिनी आस्था से आगे अब बनेगी उत्कर्ष की नगरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ
- प्रदेश में शराब दुकानों के ठेके का 8वां चरण: अब समूह के साथ एकल दुकान के लिए भी आवेदन संभव
- सागर संभाग में फलीभूत हो रहा जल गंगा संवर्धन अभियान
- मेहनत और योजना का साथ, कविता दुबे ने खड़ा किया सफल व्यवसाय
- बिहार में बिजली बिल का नया नियम: दिन में सस्ती और शाम को महंगी होगी बिजली, स्मार्ट मीटर यूज़र्स के लिए बड़ा बदलाव
- सुक्खू सरकार ने 3 साल में 41173 करोड़ का कर्ज लिया, 2026-27 में कितना लोन लेने का है प्लान?
- एमपी में बढ़ रहा पानी: 128 प्रतिशत वृद्धि के साथ देश में पहले स्थान पर, अमृत सरोवरों के क्रियान्वयन में भी अग्रणी


