मुंबई (mediasaheb.com) सुशांत सिंह राजपूत (#सुशांतराजपूत) को गुजरे आज एक साल हो गया है, लेकिन फैंस के लिए इस बात पर आज भी विश्वसा कर पाना काफी मुश्किल है कि सुशांत हमारे बीच नहीं हैं। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। सुशांत की पहली बरसी पर ट्विटर पर #सुशांतसिंहराजपूत ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। उनके लिए इमोशनल नोट लिख रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही सुशांत (SSR)( #sushant_singh_rajput) इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगे।
उल्लेखनीय है, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत (SSR) ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। हालांकि फैंस और परिवार ने इसे मर्डर बताते हुए CBI जांच की मांग की थी। मामले की जांच CBI को मिली भी लेकिन सुशांत की निधन के एक साल पूरे होने के बाद भी मामले पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। CBI के अलावा मामले के बाकी एंगल्स की जांच ईडी और एनसीबी कर रही है। NCB ने तो ड्रग एंगल में कई फिल्मी स्टार्स से भी पूछताछ की है और यह जाँच अभी भी चल रही है। वहीं सुशांत के फैंस अब भी सुशांत के लिए इन्साफ की गुहार लगा रहे हैं।#justis_for_sushant (the states. news)

