नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, “ संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हमारे अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्हें डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।”
डॉ. स्वरूप ने कहा कि वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया है।
इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “यह जानकर दुख हुआ कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” (वार्ता)
Sunday, February 22
Breaking News
- लेबनान में इजरायल का भीषण हवाई हमला, हिजबुल्लाह के कमांडर सहित मारे गए 8 आतंकी
- ओडिशा में ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, 5 जवानों की मौत और 3 की हालत नाजुक
- लिव इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स में लगाई आग, हवस मिटाने के बाद लड़की संग हैवानियत
- हमले की योजना बना रहे 8 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े तार
- शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में दोबारा भर्ती
- चुनाव से पहले कांग्रेस से मोहभंग!, बीजेपी में शामिल हुए असम कांग्रेस के पूर्व चीफ भूपेन बोरा
- झूठा हलफनामा पेश करने पर हाई कोर्ट सख्त, मेट्रो रेल के महाप्रबंधक को व्यक्तिगत किया तलब
- धार में ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा
- भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दिखेंगे मध्य प्रदेश के कई चेहरे, पार्टी ने 15 नेताओं के नाम भेजे
- ग्वालियर मेडिकल सोल्लगे के इंटर्न छात्र को आया दिल का दौरा, जेएएच से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पुरानी छावनी तक पहुंचाया


