बिलासपुर(mediasaheb.com) |सेंट्रल इंस्ट्टियूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सिपेट), भनपुरी, रायपुर परिसर में दिनांक 08.07.2022 को साउथ ईस्टर्न कोल्डफील्ड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 06 माह की अवधि का ’’मशीन ऑपरेटर-ब्लो मोल्डिंग’’ पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस (डॉ.) श्याम अग्रवाल, अध्यक्ष, (सीएसआर समिति एसईसीएल) के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. के.एस. जॉर्ज, महाप्रबंधक, (सीएसआर) एसईसीएल की उपस्थिति में किया गया।
विदित हो कि सिपेट में कौशल विकास प्रशिक्षण के विभिन्न लघु अवधि कार्यक्रम, विभिन्न संस्थाओं के प्रायोजन में संचालित किए जाते हैं। इसी के अंतर्गत इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन सामारोह के दौरान ही एसईसीएल के नवागत सीएसआर समिति के अध्यक्ष सीएस (डॉ.) श्याम अग्रवाल द्वारा सिपेट का भ्रमण कर मौजूद तकनीकी सुविधाओं मशीनों का अवलोकन कर सिपेट की पूर्ण जानकारी ली गई तथा सिपेट द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियां तथा तकनीकी सहायता सेवाओं के स्तर को देखते हुए सिपेट संस्थान की सराहना की एवं नवयुवकों के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु सिपेट के योगदान की प्रशंसा की तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित किया।
उद्घाटन समारोह में सिपेट संस्थान के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आलोक साहू के द्वारा जानकारी दी गई कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हितग्राहियों के लिए पूर्णतः निशुल्क है जिसमें भोजन, आवास, पाठ्यक्रम सामाग्री संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी एवं बैच के समस्त 40 प्रशिक्षार्थियों को शत्-प्रतिशत् रोजगार प्रदान कराया जावेगा।
कार्यक्रम का संचालन श्री नीतेश कुमार जैन, अधिकारी (का. एवं प्रशा.) तथा प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री संपत गेलम, उपप्रबंधक (सीएसआर), एसईसीएल तथा सिपेट से डॉ. एस.के. सामल, श्रीमती अंबिका जोशी, श्री जितेन्द्र महासेठ आदि सहित लघुवधि प्रशिक्षण विभाग के कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
Monday, August 24
Breaking News
- 24 अगस्त राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का भविष्यफल
- कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को
- उज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त
- किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
- एशियाई खेल-2026 में मध्यप्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
- सागर पुलिस एवं एसडीआरएफ ने गदेरी नदी में फंसे 9 लोगों को साहसिक रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया
- ई जीरो FIR, अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम


