बेंगलुरु(mediasaheb.com)| श्री सिद्धारमैया शनिवार को यहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री और श्री डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने श्री कांतीरवा स्टेडियम में एक मेगा शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। पचहत्तर वर्षीय श्री सिद्धारमैया का 2013 के अपने पहले पांच साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है, जबकि 61 वर्षीय शिवकुमार ने पहले श्री सिद्धारमैया के अधीन मंत्री के रूप में काम किया था। श्री शिवकुमार 2024 के लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने रहेंगे।
श्री सिद्धारमैया और श्री शिवकुमार के साथ 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों के नाम हैं, जी परमेश्वर (एससी), केएच मुनियप्पा (एससी), केजे जॉर्ज (अल्पसंख्यक-ईसाई), एमबी पाटिल (लिंगायत), सतीश जारकीहोली (एसटी-वाल्मीकि), प्रियांक खड़गे (एससी), रामलिंगा रेड्डी (रेड्डी), और बीजेड जमीर अहमद खान (अल्पसंख्यक-मुस्लिम)। (वार्ता)
Saturday, March 21
Breaking News
- उज्जैन में लजीज व्यंजनों का नया ठिकाना ‘नैवेद्य लोक’, इंदौर की छप्पन दुकान जैसा आनंद मिलेगा यहां
- 51 हादसों में 18 मौतें, टाइगर कॉरीडोर बरेठा घाट होगा फोर-लेन, केंद्र से मिली मंजूरी
- जमीन अधिग्रहण पर लागू होने जा रहे नए कानून से किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, मुआवजे पर होगा ये खास प्रावधान
- जयपुर में निवेशकों से मिलेंगे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, टेक्सटाइल और EV सेक्टर पर होगी चर्चा
- राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में मिलेगा तिगुना अनाज; सरकार का बड़ा ऐलान
- RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव! अब केवल 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी खत्म
- F-35, F-15, KC-135 टैंकर और रीपर ड्रोन: ईरान से जंग में अमेरिका को भारी नुकसान, 16 मिलिट्री जेट्स तबाह
- BSNL का प्राइवेटाइजेशन जल्द? सरकार ने दी बड़ी जानकारी
- 21 मार्च 2026 का राशिफल: जानें किसके लिए होगा दिन खास और कौन रहे सतर्क
- होर्मुज स्ट्रेट खोलने की तैयारी तेज: ट्रंप की नजर खर्ग द्वीप पर, क्या है अमेरिका का गेम प्लान?


