मुंबई,(mediasaheb.com)। महाराष्ट्र के विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को एकनाथ शिंदे खेमे के 16 विधायकों को Online कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में इन सभी विधायकों को सोमवार तक अपना पक्ष ऑनलाइन अथवा खुद उपस्थित रहकर विधानमंडल के समक्ष रखने का आदेश दिया गया है। शिवसेना विधायक दल की ओर से शिंदे खेमे के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल से कार्रवाई की मांग की गयी है। विधानसभा उपाध्यक्ष झिरवल ने शुक्रवार को इन सभी अर्जियों का अवलोकन किया। इसके बाद आगे की कार्रवाई का आदेश विधानमंडल सचिवालय को दिया था। विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को सभी 16 विधायकों को ऑनलाइन नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। इन सभी विधायकों ने सोमवार तक अपना पक्ष नहीं रखा तो विधानमंडल सचिवालय इनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है।(हि.स.)
Saturday, August 22
Breaking News
- आज का राशिफल 22 अगस्त: : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें किसे मिलेगा खुशियों का साथ
- कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति का बड़ा अवसर
- भिंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अदम्य साहस से टला हादसा
- उद्यमियों के व्यापार-उद्योगों को प्रोत्साहन राज्य सरकार की प्राथमिकता
- निवेश से आगे ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही यूपी-जापान साझेदारी: सीएम योगी
- पुलिसिंग में नवाचार से बढ़ रहा विश्वास, सुरक्षा और सुधार का संदेश
- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- वंदे मातरम् का विरोध विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा था, जौहर ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अधिवेशन का बहिष्कार किया: डॉ. लालजी प्रसाद
- यूपी-जापान के बीच तीन अहम एमओयू, युवाओं के रोजगार से पर्यटन और जापानी भाषा दक्षता तक सहयोग
- उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा


