मुंबई, (mediasaheb.com) | बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के मुंबई शेडयूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। अक्षय कुमार स्टार ‘वेलकम टू द जंगल‘ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि मुंबई फिल्म सिटी में वेलकम के दो शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके लिए मेकर्स ने लगभग दस एकड़ की जगह पर सेट लगाया गया। मुंबई के शेड्यूल में जो एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। उसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने लगभग 200 घोड़े, घुड़सवारों के साथ मंगवाए थे। इसके अलावा एक डांस सीक्वेंस भी शूट हुआ है, जिसमें कलाकारों के साथ ही 500 बैकग्राउंड डांसर्स भी शामिल थे। पूरा मुंबई शेड्यूल लगभग 40 दिनों का रहा।अब फिल्म का अगला शेड्यूल कुछ सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। फिल्म वेलकम टू द जंगल में 20 सेलेब्स एक साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक सहित करीब 20 कलाकार हैं। इस फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। (वार्ता)
Monday, February 16
Breaking News
- भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग: कहां स्थित हैं और क्या है उनका आध्यात्मिक महत्व?
- पुराना चालान भरना अब आसान: घर बैठे डिजिटल लोक अदालत में ऐसे करें निपटारा (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- MP में मौसम का कहर: आंधी-तूफान संग भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
- शहरी विकास को रफ्तार: भोपाल-इंदौर मेट्रो और मेट्रोपॉलिटन प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बड़ा बजट
- शिवपुरी हत्याकांड पर उबाल: पूरे मध्य प्रदेश में वकीलों का ब्लैक आउट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम
- 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ, सरकार ने दूर किया बड़ा भ्रम
- बांग्लादेश में शपथ समारोह से पीएम मोदी दूर, लोकसभा स्पीकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- होली स्पेशल का तोहफा: कोलकाता-दिल्ली रूट पर 26 ट्रेनें, बिहार यात्रियों की बढ़ी राहत
- होली पर रेल यात्रियों की परेशानी: भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट का संकट
- करोड़ों की संपत्ति के मालिक बड़े पुलिस अफसर, दिल्ली में महंगे फ्लैट और मोटी किराया आय का खुलासा


