नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने फिर सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को चुनौती दी है। यह याचिका सांसद विनायक राउत और राजन विचारे ने दाखिल की है। याचिका में राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के नेता और भावना गवली को मुख्य सचेतक के पद पर की गई नियुक्ति को रद्द करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि लोकसभा स्पीकर का फैसला मनमाना और शिवसेना के संसद में अधिकृत प्रतिनिधियों के फैसलों के खिलाफ है। याचिका में कहा गया है कि शिवसेना ने लोकसभा स्पीकर को विनायक राउत को लोकसभा में पार्टी का नेता और राजन विचारे को चीफ व्हिप घोषित करने की सूचना दी थी, लेकिन इसके बावजूद स्पीकर ने शिंदे गुट के उम्मीदवार को मंजूरी दी। यहां तक कि लोकसभा स्पीकर ने शिवसेना से कोई स्पष्टीकरण भी नहीं पूछा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई को असली शिवसेना की पहचान के लिए चुनाव आयोग में चल रही प्रक्रिया के खिलाफ दायर उद्धव ठाकरे गुट की याचिका को एक अगस्त को सुनवाई के लिए लिस्ट करने का आदेश दिया था।(हि.स.)
Monday, April 13
Breaking News
- महाराष्ट्र से बंगाल तक 11 स्पेशल ट्रेनें, 1.5 लाख यात्रियों को कंफर्म सीट की बड़ी राहत
- नोएडा प्रदर्शन के बाद योगी सरकार सख्त, 10 तारीख तक सैलरी देना अनिवार्य
- Silver Price Crash: चांदी में अचानक ₹6000 की गिरावट, सोने की कीमत में भी ₹1100 की कमी
- पटना में सियासी हलचल तेज, 48 घंटे में बड़े बदलाव की अटकलें
- MAMC में छात्रों के लिए 573 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए हॉस्टल
- राजस्थान रॉयल्स की शानदार फॉर्म, क्या सनराइजर्स हैदराबाद रोक पाएगी जीत की रफ्तार?
- CM साय आज सुकमा दौरे पर, जिला अस्पताल में अत्याधुनिक लैब का करेंगे शुभारंभ
- झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल पेपर लीक में 159 उम्मीदवारों की गिरफ्तारी
- 30 अप्रैल के बाद संपत्तिकर पर 17% अधिभार, तीन साल पुराने बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई तय
- डॉ अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ का विकास का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री डॉ यादव


