मुंबई, (mediasaheb.com)| महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र से पहले महाविकास आघाड़ी के घटक दलों की बुधवार को हुई बैठक में शिवसेना का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। शिवसेना के इस रुख से अटकलों का बाजार गर्म है। यह बैठक राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गई थी, जो गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों पर चर्चा से संबंधित थी। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के बालासाहेब थोरात एवं अशोक चव्हाण समेत कई प्रमुख नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक में महाविकास आघाड़ी के घटक दलों कांग्रेस तथा राकांपा ने गुरुवार को होने वाले विधानसभा के विशेष अधिवेशन के बारे में चर्चा की है। अधिवेशन के लिए कांग्रेस तथा राकांपा के सभी विधायकों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इस बैठक के लिए शिवसेना नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन शिवसेना का कोई भी नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि शिवसेना विशेष सत्र में महाविकास आघाड़ी से अलग होने का निर्णय कर सकती है। हालांकि इस संबंध में शिवसेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। शिवसेना के इस रुख से कयास लगाया जा रहा है कि उद्धव आज शाम तक सुप्रीम कोर्ट के रुख को देखने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बैठक के बाद कांग्रेस तथा राकांपा नेताओं ने भी कोई बयान नहीं दिया।(हि.स.)।
Tuesday, July 28
Breaking News
- समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- भारत को अस्थिर करने के विदेशी मंसूबे हुए नाकाम
- यूपी में बनेंगे दो नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, तीन बड़े एक्सप्रेसवे होंगे कनेक्ट
- श्रावणी मेले पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- एनसीएल निगाही में स्क्रैप चोरी नाकाम, सुरक्षा टीम ने कैंपर पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार की चेन बरामद
- सपा शासन में कांवड़ियों का अपमान कैसे भूलेंगे सनातनी- श्यामलाल वाल्मीकि
- धनबाद में अवैध कोयला खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर छापेमारी
- राहुल-ओवैसी के बीच फंसे अखिलेश? राजभर बोले- मुस्लिम वोट बैंक पर बढ़ी घेराबंदी
- अंतरराज्यीय बस स्टैंड की बदहाली ने खोली विकास के दावों की पोल, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल


