मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट में फरहान साबिर लाइव की प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हो गयी। रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट भारत की अनूठी प्रतिभाओं के अनोखे एक्ट्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। इस वीकेंड, प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स न सिर्फ जजों – शिल्पा , बादशाह और किरण खेर को इम्प्रेस करेंगे, बल्कि अपने दमदार एक्ट्स से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं अभिनेत्री कुशा कपिला को भी प्रभावित कर देंगे।दिल्ली से फरहान साबिर लाइव, जो अपनी बेमिसाल सिंगिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं, ‘पिया हाजी अली‘ गाने पर एक दिल छू लेने वाली प्रस्तुति देंगे, जो एक यादगार गाना है।
जज शिल्पा भी इस परफॉर्मेंस से बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने कहा, फरहान, जब भी आप गाते हैं, तो आप एक अद्भुत प्रदर्शन करते हैं, और आज, एक समय के बाद, मैंने आपको आंकना बंद कर दिया। मुझे लगा कि आप हमारे लिए नहीं गा रहे थे, बल्कि उससे (भगवान) जुड़े हुए थे। जब आपने अपनी आंखें खोलीं, मैं उस पल तुम्हारे साथ थी। जब आप शब्दों से आगे निकल जाते हैं तो यही सच्चा टैलेंट होता है। आपका टैलेंट मेरे लिए बेहद सम्मान के काबिल है।इंडियाज़ गॉट टैलेंट, इस शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। (वार्ता)
Saturday, July 25
Breaking News
- फेक अकाउंट पर लगेगी लगाम, फेसबुक ने लॉन्च किया नया वेरिफिकेशन सिस्टम
- CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- देश के युवाओं को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे; अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
- आज का मौसम: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में तबाही का खतरा
- अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें
- बिहार में खनिज आधारित उद्योगों से निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे जल्द
- यूपी में छह लाख करोड़ निवेश वाली औद्योगिक इकाइयों का जल्द होगा भूमि पूजन
- होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय सवार; भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
- अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम वर्मन ने लगाया एक वृक्ष
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर


