रायपुर, (mediasaheb.com)।पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज राष्ट्र उत्कर्ष अभियान यात्रा के तहत गुरुवार से 7 दिवसीय राजधानी प्रवास पर रहेंगे। जगतगुरु शंकराचार्य राजधानी के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में शाम 5:बजे से 8 बजे तक विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ कार्यक्रम प्रभारी संदीप पांडे के अनुसार शंकराचार्य कार्यक्रम के बाद बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. देवेंद्र नायक के मोवा स्थित निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे । 17 जून शुक्रवार को सुबह 11:30 से 1:30 तक संगोष्ठी प्रश्नोत्तरी दीक्षा एवं पादुका पूजन के कार्यक्रम होंगे । इसके बाद शंकराचार्य महाराज का संगोष्ठी प्रश्नोत्तरी दीक्षा एवं पादुका पूजन का कार्यक्रम 19से 24 जून तक बिलासपुर रोड रावणभाटा स्थित श्री सुदर्शन संस्थान आश्रम में प्रतिदिन 11:30 से 1:30 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक संपन्न होगा। पुरी शंकराचार्य इसके बाद 25 जून को भाटापारा के लिए रवाना होंगे जहां देश- प्रदेशभर के उनके अनुयायियों द्वारा 26 जून को शंकराचार्य महाराज का प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा ।(हि.स.)
Wednesday, February 18
Breaking News
- 18 फरवरी का राशिफल: आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल
- रामदास आठवले का बड़ा बयान: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की वापसी मुश्किल
- मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बिहार का दुर्भाग्य: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- ‘अचेत और कठपुतली CM’
- Visa Free Travel: भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब 56 देशों में बिना वीजा घूमने का मौका
- एमपी में मिलावट का बड़ा खुलासा: मसालों में भूसी और लकड़ी का बुरादा, लोगों की सेहत पर खतरा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
- पोर्न स्टार बनने की सनक में हैवान बना पति, पत्नी का निजी वीडियो किया वायरल, मचा हड़कंप
- जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बोले– डील करो वरना भुगतना होगा अंजाम
- कुबेरेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘हम किसी का कर्ज उधार नहीं रखते’


