बिलासपुर ( mediasaheb.com) | तेज रफ्तार जीवन में स्वयं को स्वस्थ्य रखना महिलाओं के लिए आवश्यक हो जाता है। स्वस्थ जीवनशैली, अपने वजन पर नियंत्रण कर एव तम्बाखू आदि से दूर रहकर कैंसर की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।- उक्त बातें बिलासपुर के अपोलो मल्टिस्पेसिलिटी हाॅस्पिटल की केन्सर रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर प्रियंका सिंह ने एसईसीएल में महिलाकर्मियों एवं कार्यजीवन पर अयोजित चर्चा सत्र पर दिनांक 22.11.2019 को एसईसीएल के सीएमडी सभाकक्ष में कही। इस अवसर पर डाॅ. प्रियंका सिंह केन्सर रोग विशेषज्ञ अपोलो मल्टिस्पेसिलिटी हाॅस्पिटल एवं अर्चना झा एएसपी ने एसईसीएल की महिलाकर्मियों को सम्बोधित किया। यह कार्यक्रम एसईसीएलके महिलाकर्मियों हेतु की गयी पहल ’’मैत्रैयी’’ के अंतर्गत किया गया। जहाॅं डाॅ. प्रियंका सिंह ने केंसर रोग के संबंध में जानकारी दी एवं केंसर से बचाव के तरीके बताए वहीं एएसपी अर्चना झा द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किस प्रकार से कार्य करना चाहिए विस्तार से बताया। श्रीमती झा ने कहा कि भागदौड़ वाले जीवन में समय का प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। महिलाएं अपना लक्ष्य स्वयं चुने और सकारात्मक रहते हुए उसे पाने के लिए कठोर परिश्रम करें, इसी से उन्हें सफलता हासिल होगी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मासंवि) प्रवीण कुमार, प्रमुख (चिकित्सा सेवाए) एसईसीएल डाॅ. मीनाक्षी देव, उप महाप्रबंधक (ईएण्डटी) एम.नाग, प्रबंधक (कार्मिक) अनुपमा आनंद टेम्भुर्णीकर, विशेष अतिथि अपोलो मल्टिस्पेसिलिटी हाॅस्पिटल की केन्सर रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर प्रियंका सिंह, एवं विशेष अतिथि एएसपी अर्चना झा, एसईसीएल की महिलाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में एसईसीएल के सम्पूर्ण 13 क्षेत्रों में विडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए संवाद हुआ। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (कार्मिक) अनुपमा आनंद टेम्भुर्णीकर ने प्रस्तुत किया।


