नई दिल्ली (mediasaheb.com)| सरकार ने मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य में आत्मनिर्भरता और निर्यात को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए रक्षा क्षेत्र में 6,21,540.85 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जो कुल केंद्रीय बजट का 13.04 प्रतिशत है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरूवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 24-25 के लिए पेश अंतरिम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक बजटीय आवंटन किया गया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आवंटन से एक लाख करोड़ (18.35%) और वित्त वर्ष 23-24 के आवंटन से 4.72% अधिक है। इसमें से 27.67% का एक बड़ा हिस्सा पूंजी में जाता है, 14.82% परिचालन तैयारियों पर राजस्व व्यय के लिए, 30.68% वेतन और भत्ते के लिए, 22.72% रक्षा पेंशन के लिए और 4.11% रक्षा मंत्रालय के तहत नागरिक संगठनों के लिए जाता है।(वार्ता)
Friday, February 20
Breaking News
- कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा मौतों पर उमंग सिंगार को याद दिलाई ‘औकात’, CM मोहन यादव ने मांगी माफी
- लाउड स्पीकर पर आरती पर दो पक्षों में जमकर पथराव, दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग में चमकेगा नए भारत का खेल विजन
- 2027 चुनाव से पहले यूपी में RSS सक्रिय, योगी के बाद डिप्टी CMs की मोहन भागवत से मुलाकात
- वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
- लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए बढ़ी टेंशन
- छतरपुर की 18 वर्षीय बेटी का जलवा, कैनोइंग में जीते 20 मेडल—स्टेट से इंटरनेशनल तक लहराया परचम
- अफगानिस्तान में पत्नियों पर हिंसा ‘लीगल’ की चर्चा, भारत में क्या है कानून और कितनी है सजा?
- मोटापे के इलाज में बड़ी राहत, सरकारी अस्पताल में मुफ्त बेरिएट्रिक सर्जरी शुरू
- भारत-जिम्बाब्वे समेत 12 टीमों को T20 वर्ल्ड कप 2028 का टिकट, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी


