रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के छह सिंचाई परियोजनाओं के लिए 15 करोड़ 94 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए है। सरगुजा जिले के विकासखण्ड-बतौली की सेदम व्यपवर्तन योजना के नहर में पक्का चैनल निर्माण के लिए दो करोड़ 11 लाख 78 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 202 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड बतौली की सलियाडीह जलाशय के नहर में मिट्टी कार्य, पक्के संरचनाओं एवं पक्की चैनल निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख 87 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 202 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की तमता जलाशय योजना का जीर्णोद्धार कार्य के लिए पांच करोड़ 92 लाख 42 हजार रूपए रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से 1160 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड बगीचा की कोदोधारा जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 24 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से 195 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरिया जिले के खड़गंवा विकासखण्ड अंतर्गत उदनापुर जलाशय योजना के मुख्य नहर में सी.सी. नाली निर्माण नहर बेड की सफाई तथा बैंक की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य के लिए दो करोड़ 61 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से 403 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड-भैयाथान की चंदरपुर जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ चार लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से 214 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
Tuesday, May 19
Breaking News
- मिथुन राशि में बना दुर्लभ त्रिग्रही राजयोग, कई राशियों के लिए शुभ संकेत
- निर्माण कार्य पूर्ण होते ही शीघ्र प्रारंभ हों स्वास्थ्य सेवाएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा 21 को, रायपुर के 12 केंद्रों पर 1954 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
- MP में गर्मी का कहर, 46.8°C पहुंचा पारा; कई जिलों में आज भी हीटवेव अलर्ट
- रूस से तेल खरीद पर अमेरिका फिर नरम, क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
- 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, सान्या ने रचा इतिहास; वायुसेना में बनीं पहली महिला अधिकारी
- आरजी कर केस में बड़ा एक्शन, पूर्व प्रिंसिपल पर चलेगा मनी लॉन्डिंग केस; बंगाल सरकार की मंजूरी
- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
- बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक
- मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत


