पेरिस,(mediasaheb.com)| दुनिया भर में पिछले महीने में कोविड -19 के नए मामलों में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ )ने शनिवार को यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ ने मई में कहा था कि कोविड अब वैश्विक स्वास्थ्य आपात नहीं है लेकिन उसने कोरोनावायरस के मामलों की वृद्धि पर चेतावनी दी और कहा कि इस संक्रमण से लोगों की मृत्यु की भी आशंका है। इस साप्ताहिक आंकड़ों में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि देशों में 10 जुलाई से छह अगस्त तक करीब 15 लाख कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुयी है, जो पिछले 28 दिनों की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। मौतों की संख्या 57 प्रतिशत गिरकर 2,500 हो गई।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कई नए मामले पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आए, जहां संक्रमण में 137 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान सहित उत्तरी गोलार्ध के कई देशों में हाल के सप्ताह में गर्मियों में कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस ने चेतावनी देते हुए कहा, ” फिर से बड़ी संख्या में कोविड मामले और मृत्यु को आकंड़ा अचानक बढ़ सकता है”।
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ऑरेलियन रूसो ने सतर्कता का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कोविड की संख्या निम्न स्तर पर बनी हुई है। उन्होंने कहा, ” हमें आने वाले समय इस वायरस के फिर से उत्थान के साथ रहना होगा।” जिनेवा विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के निदेशक एंटोनी फ़्लाहॉल्ट ने कहा कि वास्तविक कोविड स्थिति ” कोविड मामलों को लेकर, स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल एक विश्वसनीय कोविड स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली बहाल करने की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के कारण संक्रमण का प्रभाव अब कम हो गया है। लेकिन लोगों की इसके चपेट में आने का खतरा अभी भी बना हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने देशों से टीकाकरण प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया है। (वार्ता)
Tuesday, February 24
Breaking News
- 2027 में बुलेट ट्रेन की रफ्तार, बजट में गुजरात को मिली 29 गुना अधिक धनराशि
- फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर
- प्रदेश में पीएम-कुसुम सी2 से ऊर्जा सुधार को नई गति, 1708 मेगावाट क्षमता के लिए 581 पीपीए
- सिंगापुर में गूंजा नारा “योगी हैं तो यूपी है”
- AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पड़ा भारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार
- सीएम योगी से संजय दत्त की मुलाकात, रोड शो में गूंजे जय श्रीराम के नारे
- आग से जूझकर बची थी जान, एयर एम्बुलेंस क्रैश ने छीन ली जिंदगी — संजय की पूरी कहानी
- शेयर बाजार में भूचाल: अमेरिका के बाद भारत में भी Sensex 700 अंक गिरा
- वेस्टइंडीज का तूफान बरकरार, सुपर-8 में जिम्बाब्वे पर 107 रन की बड़ी जीत
- बारनवापारा अभयारण्य: हर मोड़ पर वन्य जीवन और प्रकृति की नई कहानी


