बिलासपुर (mediasaheb.com)| बिलासपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (ACB) की टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित ने एसीबी की टीम से आरआई संतोष देवांगन की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि जमीन से संबंधित काम कराने के एवज में आरआई ने एक लाख की मांग की। आरआई ने पैसे लेकर आज यानी शुक्रवार को बुलाया था। आज एक लाख रुपए नगद लेकर पीड़ित तहसील कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही पीड़ित ने आरआई संतोष को एक लाख दिये वैसे ही एसीबी की टीम ने संतोष को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को देखकर आरआई हैरान रह गया और माफ करने की गुहार एसीबी की टीम से करता रहा। आरआई को एसीबी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।(वार्ता)
Saturday, February 21
Breaking News
- MP में मतदाताओं की अंतिम सूची जारी, SIR के बाद 8.49 लाख नए वोटर जुड़े
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी
- वन मंत्री कश्यप मर्दापाल में भूमिपूजन और मेला मंड़ई कार्यक्रम में हुए शामिल
- मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों से चर्चा
- गुजरात सरकार का नया कदम: मां-बाप को मैसेज, फिर होगी शादी! आप किसके साथ हैं?
- जेल में इमरान खान को ‘पागल’ साबित करने की साजिश? पूर्व RAW एजेंट के ऑडियो से पाकिस्तान में मचा हड़कंप
- सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध हों तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- नेपाल के जेन-जी आंदोलन से प्रेरित था यूथ कांग्रेस का विरोध, कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
- एक करोड़ 45 लाख की लागत से संवरेगा मालीखेड़ी विसर्जन घाट
- Google Gemini के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम, पलक झपकते ही खाली हो सकता है आपका डेटा – तुरंत करें ये बचाव


