रायपुर (mediasaheb.com)| राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए इंडोनेशिया के लोक कलाकार समूह ने हाथ जोड़कर किया छत्तीसगढ़ की मेहमान नवाज़ी का शुक्रिया। महोत्सव में शामिल हुए इंडोनेशिया के 10 प्रतिभागी आज विवेकानंद विमानतल से अपने देश के लिए रवाना हुए। टीम की सदस्य सुश्री राबिया आदिन ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ आकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को भरपूर एंजॉय किया और यहां लोगों से मिलने का भी मौका मिला। इस महोत्सव में हमें अपने देश के आदिवासी संस्कृति को एक प्रतिष्ठित मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर मिला। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया और जय जोहार कहकर विदाई ली। सभी सदस्यों ने एक सुर में लव यू छत्तीसगढ़ कहा और हाथ उठाकर अपनी भाषा में भी उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।
Saturday, February 21
Breaking News
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिग, खराब मौसम और रात में भी अब उड़ानें संभव
- AI की ताकत से Google ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन
- मध्य प्रदेश में 4 दिन का मौसम अलर्ट: भोपाल‑जबलपुर में हल्की बारिश, रीवा समेत 5 जिलों में भी बारिश के आसार
- RSS मानहानि केस: राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में हुए पेश, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
- भिंड में दर्दनाक हादसा: बस और वन वाहन की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल
- लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, लश्कर ए तैयबा के निशाने पर चांदनी चौक का मंदिर
- मेरठ से दिल्ली सिर्फ 40 मिनट में, 160 की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल; कल पीएम मोदी देंगे डबल सौगात
- पाकिस्तान सीमा से गुपचुप छुपा ईरानी टैंकर, भारत में घुसते ही कोस्टगार्ड ने पकड़ी चालाकी
- भोपाल में 120+ उम्र के 125 वोटर्स, ‘SIR’ में 3.80 लाख नाम हटाए; मंत्री सारंग‑गौर की विधानसभा में सबसे ज्यादा बदलाव
- 100 CCTV, 44 गवाह और 106 मोबाइल CDR: 18 दिन की जांच में ऐसे सुलझी साध्वी की मौत की गुत्थी


