मुंबई, (mediasaheb.com) स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर और छोटे तथा मध्यम उद्योगों को सस्ती पूंजी उपलब्ध कराने की भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की घोषणाओं से घरेलू शेयर बाजारों में आज दो दिन बाद तेजी लौट आई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 प्रतिशत चढ़कर 48,677.55 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 अंक की बढ़त के साथ 14,617.85 अंक पर पहुंच गया।
आरबीआई ने आज कोविड-19 के टीके, दवाइयां, वेंटीलेटर, आॅक्सीजन आदि बनाने वाली कंपनियों, अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं को रेपो दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। उसने साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए ऋण पुनर्गठन में भी राहत की घोषणा की।
RBI की घोषणाओं से स्वास्थ्य और बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 1.05 प्रतिशत चढ़कर 20,431.46 अंक पर और स्मॉलकैप 0.77 फीसदी की बढ़त में 22,053.24 अंक पर पहुंच गया।
BSE की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुये। सनफार्मा में सर्वाधिक 5.94 प्रतिशत की मजबूती रही। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 2.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक का 2.41 और इंडसइंड बैंक का 2.33 प्रतिशत की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.88 प्रतिशत, डॉ. रेड्डीज लैब का 1.84, टाइटन का 1.70 और टीसीएस का 1.55 प्रतिशत चढ़ा। भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक,
महिंद्रा एंड महिंद्रा आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक से डेढ़ प्रतिशत के बीच मजबूत हुये। बजाज फाइनेंस में पौने दो प्रतिशत की गिरावट रही।
बीएसई में रियलिटी को छोड़कर अन्य सभी समूह हरे निशान में रहे। स्वास्थ्य समूह का सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा।(वार्ता) (the states. news)
Monday, April 6
Breaking News
- बिहार के 534 मॉडल स्कूलों में नए स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण, शिक्षकों को भी मिलेगा पहचान पत्र
- मुख्यमंत्री साय ने भाजपा स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण, अटल जी के आदर्शों को पूरा करने का लिया संकल्प
- Gold-Silver Prices Drop: चांदी ₹2800 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानिए नया रेट
- कोटा में बनेगा देश का तीसरा दिव्यांग पार्क, 30 करोड़ के विकास पथ का शिलान्यास
- आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की
- दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक- अरविंद हेमला की हिम्मत और बदलाव की कहानी
- नाबालिग दुष्कर्म केस में आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख मुआवजा देने का आदेश
- यूपी में महिला ई-रिक्शा पायलटों की फौज तैयार, अयोध्या सहित 5 जिलों में शुरुआत
- मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, प्रशस्ति पत्र और मेडल गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में ‘जेंडर फॉर हेल्थ’ विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग


