मुंबई(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर और आलिया की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।फिल्म मेकर्स ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। करण जौहर ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है।
धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियलव इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। इस पोस्ट में लिखा गया है, रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार और देखिए ये अनोखी कहानी ऑफ प्यार! जादू, प्यार और जीवन से बड़ा मनोरंजन वापस लाना – #‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में, 28 जुलाई 2023। गौरतलब है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगी।(वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- आज का राशिफल (29 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन
- राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख
- जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर
- महिला बाल विकास विभागों के नवाचारों की सराहना
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: ईश्वरी प्रसाद ने टमाटर उत्पादन से कमाए 02 लाख 90 हजार रूपए
- महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
- समाज में बदलाव और सकारात्मक सोच के परिचायक हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने भर्ती प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


