मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी अब निर्देशन करना चाहती है। रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढाई दशक हो गये हैं। रानी मुखर्जी ने अपने सिने करियर मे कई कामयाब फिल्मों में अभिनय किया है। रानी अब निर्देशन करना चाहती है।
रानी मुखर्जी ने कहा, मुझे फिल्म निर्माण का हर पहलू पसंद हैं। यदि मुझे भविष्य में ऐसा निर्देशन का कोई मौका मिलता है, तो मैं उसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी।मैं हर चीज के लिए इंशाल्लाह कहूंगी और आगे की चीजें ब्रह्मांड की अलौकिक शक्ति पर छोड़ देती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में इतने वर्षों से काम करते आ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए जिंदगी में कभी कुछ भी असंभव जैसी चीजें नहीं हो सकती हैं।
रानी ने कहा,फिलहाल मैं अपना पूरा ध्यान सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों पर ही रखना चाहूंगी, जहां से 27 साल पहले मैंने शुरुआत की थी। मेरे लिए यह अरेंज मैरिज की तरह है, जहां एक बार बड़े पर्दे के साथ मेरी शादी हुई और अब मैं पूरी तरह से उसके प्यार में हूं। मुझे कोई दूसरा प्यार नहीं चाहिए। सिनेमाघरों के लिए मैं वफादार रहना चाहती हूं।(वार्ता)
Sunday, February 8
Breaking News
- हम इससे ज़्यादा सोच रहे थे… मोहम्मद सिराज ने खोला राज, ड्रेसिंग रूम क्यों था सन्नाटा?
- भारत-मलेशिया रिश्तों में नई रफ्तार: PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले अनवर इब्राहिम, 11 अहम समझौते हुए तय
- बजट 2026-27 की कवायद तेज, CM सुक्खू ने विधायकों से मांगी विकास की ‘विशलिस्ट’
- सीएम मोहन के दौरे से पहले शहडोल में सियासी बवाल, किसान-कांग्रेसी हिरासत में
- मराठी समर्थन की ताकत! विपक्ष के दबाव में बीजेपी ने रितु तावड़े को बनाया मुंबई का महापौर: संजय राउत
- नक्सलवाद के अंत की उलटी गिनती शुरू: रायपुर में अमित शाह की अगुवाई में उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक
- अफगानिस्तान में दहशत: काबुल के एक घर में जोरदार विस्फोट, 8 लोगों की मौत
- सूर्यकुमार यादव का बड़ा वादा: इस पेसर को नंबर 8 पर बैटिंग का मिला भरोसा, वीडियो वायरल
- आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, सिर्फ हिंदू होगा — मुंबई में मोहन भागवत का बड़ा बयान
- मोदी–इब्राहिम दोस्ती की मिसाल: मलेशियाई पीएम बोले—आप सच्चे और भरोसेमंद मित्र हैं


