नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद संसद में PM नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “पीटी उषा जी से संसद में मिलकर खुशी हुई।” प्रसिद्ध पूर्व ट्रैक और फील्ड एथलीट पीटी उषा ने आज सभापति एम वेंकैया नायडू की उपस्थिति में राज्यसभा सदस्य के रूप में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पूर्व एथलीट ने हिन्दी में शपथ ली। इससे पहले सभापति ने जब पीटी उषा का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा तो सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगीतकार इलैयाराजा और पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद और आध्यात्मिक नेता वीरेंद्र हेगड़े के साथ नामित किया गया था।(हि.स.)
Monday, July 13
Breaking News
- MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश
- झारखंड में ऊपरी कक्षाओं में घटा नामांकन, ड्रॉपआउट दर बनी बड़ी चुनौती
- Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में बड़ा इजाफा, 8000 रुपये तक महंगा हुआ फोन
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तारकेश्वर पटेल बने सेंट्रल DCP, दीपमाला को उत्तर ज़ोन की कमान
- MP Tech Growth Conclave 3.0: सीएम का बड़ा ऐलान, ₹40 हजार करोड़ निवेश से 35 हजार रोजगार, टेक हब बनेगा मध्य प्रदेश
- नरोत्तम मिश्रा ने खोला बड़ा राज: उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने दिया था टिकट का ऑफर, मिला जवाब
- फार्मेसी डिप्लोमा प्रवेश में मनमानी फीस पर रोक, संस्थानों पर होगी सख्त कार्रवाई
- RGHS में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये तक जांच के लिए प्री-अथॉराइजेशन की जरूरत नहीं
- बिहार में 479 पुलों का होगा सेफ्टी ऑडिट, इंजीनियरिंग कॉलेजों को मौका मिलेगा
- रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ किया वोट, शो में मचा बवाल; सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल


