नई दिल्ली (mediasaheb.com)| देश के हर कोने तक सैनिक स्कूलों की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना के तहत सरकार ने 23 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दे दी है। छठी कक्षा से शुरू होने वाले ये सैनिक स्कूल गैर-सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी क्रमबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। इन स्कूलों को 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की सरकार की पहल के तहत मंजूरी दी गई है। इस पहल के तहत सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा नए सैनिक स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न आवेदनों के मूल्यांकन के बाद 23 नए स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है। इस पहल से सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी मोड के तहत खुलने वाले नए सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, इसके अलावा मौजूदा 33 सैनिक स्कूल पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत काम कर रहे हैं।
नए सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर कैरियर के अवसर प्रदान करना है। यह निजी क्षेत्र को, युवाओं को कल का जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करने का अवसर भी देता है। नए 23 सैनिक स्कूलों की प्रदेश वार सूची सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। वे अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को अकादमिक प्लस पाठ्यक्रम की शिक्षा भी प्रदान करेंगे।(वार्ता)
Tuesday, March 10
Breaking News
- अमेरिका-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास पर भड़की किम की बहन, बोलीं—दुनिया को भुगतने पड़ेंगे ‘भयानक परिणाम’
- राजस्थान में जल्द दौड़ेंगी ‘डबल डेकर’ बसें, सर्दियों के पीक टूरिस्ट सीजन में उतारने का है प्लान
- देश में छठवें स्थान पर छत्तीसगढ़, पांच वर्षों में 400 से अधिक बच्चों का कोई सुराग नहीं
- ‘बिहार में चुन-चुनकर रोजगार देना है’, सम्राट चौधरी का सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा में ऐलान
- MP में साइबर पुलिस का ‘ऑपरेशन फेस’, 33 जिलों में एक ही चेहरे पर 36 हजार सिम सक्रिय
- सुपौल में सीएम नीतीश ने बताया अगले 5 साल का विजन, ‘लालू-राबड़ी शासनकाल में शाम के बाद बाहर नहीं निकलते थे लोग’
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में वन मंत्री ने किया खुलासा, तीन साल में 9 बाघ और 38 हाथियों की मौत
- MP सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज, 5 लाख 66 हजार करोड़ हुई देनदारी
- ईरान के हमले से दहला दुबई एयरपोर्ट, सायरन बजते ही यात्रियों में मची भगदड़
- कई बार जज ऐसी टिप्पणी करते हैं: केजरीवाल से जुड़े मामले में ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट की टिप्पणी


