लखनऊ
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में लॉ छात्रों के साथ हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ राजभवन का घेराव किया। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर, बसो में भरकर इकोगार्डेन भेज दिया। छात्रों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में हो रहे छात्र उत्पीड़न के सम्बंध में राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय बाराबंकी में विद्यार्थियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में लॉ की डिग्री की मान्यता न होने के बावजूद 2022 से छात्रों का प्रवेश लिया जा रहा है और अवैध वसूली की जा रही है। छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय से सवाल पूछने पर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है और बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा ने राज्यपाल से मांग की है कि एसआरएमयू बाराबंकी के साथ-साथ सभी विश्वविद्यालयों की जाँच हों विश्वविद्यालयों पर कार्यवाही हो जहां छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है।
प्रदर्शन में शामिल सर्वश्री रितेश सिंह प्रदेश महासचिव छात्र सभा, सिराज हुसैन प्रमुख महासचिव छात्र सभा, अवनीश कुमार यादव महासचिव, वैभव सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, अमर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार भोजवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनिधि यादव, ममता शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, आभाश यादव ’कान्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, शुभम यादव प्रदेश सचिव, अभिषेक यादव मऊ, शिवम् सिंह जिलाध्यक्ष सीतापुर, प्रवीन सिंह जिलाध्यक्ष बलिया, पंकज कुशवाहा जिलाध्यक्ष गाजीपुर, शुभम लोहिया जिलाध्यक्ष रायबरेली, कुनाल मौर्या जिलाध्यक्ष आजमगढ,़ ओम लोधी जिलाध्यक्ष लखनऊ, स्वदेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष झाँसी, पिं्रस कुमार इकाई अध्यक्ष ल०वि०वि०, शिवाजी यादव इकाई उपाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय, सुमित यादव, रिंकल जोशी जिला उपाध्यक्ष सीतापुर, प्रवेश यादव प्रदेश कार्यकारी सदस्य, आयुश यादव इकाई सचिव ल०वि०वि०, शिव पूजन पाण्डेय इकाई प्रभारी ल०वि०वि०, सजय यादव, अंकुर यादव इकाई अध्यक्ष वि0वि0 नवीन परिसर, रामप्रकाश मौर्या जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर सूरज वर्मा प्रदेश सचिव, अभिषेक श्रीवास्तव (बाबू) राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, ऋषी यादव छात्र नेता, अजीत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, एड. अरविंद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप भोपाल प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिषेक कटियार प्रदेश उपाध्यक्ष, शशांक यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, दिव्यांशु सिंह छात्र नेता के.के.सी., अमित सक्सेना, आदित्य सक्सेना, राधेश्याम यादव मठिया शाहजहांपुर, टनन बाला, प्रदेश सचिव छात्र सभा लखनऊ, संदीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा वाराणसी, सौरभ मौर्य रायबरेली, अरविन्द यादव प्रदेश सचिव मिर्जापुर, अमन यादव प्रदेश सचिव उन्नाव, इमरान प्रदेश सचिव, फैज खान, मोनू रावत जिलाध्यक्ष बाराबंकी, अमरेन्द्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष, प्रभात सिंह जिला उपाध्यक्ष, हृदय सिंह यादव उपाध्यक्ष, संस्कार जैन उपाध्यक्ष, अभय वर्मा उपाध्यक्ष, रवि यादव उपाध्यक्ष, गुलजार रजा, अंशुल यादव विधानसभा अध्यक्ष, शिवम यादव ब्लाक अध्यक्ष, परवेज यादव फतेहपुर, सुशील यादव फतेहपुर, प्रतियोग प्रताप खेदू यादव आदि शामिल रहे।
इको गार्डन में सभी प्रदर्शनकारियों से सर्वश्री सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी, अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी उत्तर विधानसभा लखनऊ, फखरूल हसन चांद पैनलिस्ट ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
Tuesday, June 30
Breaking News
- तंबाकू कंपनी का बड़ा फैसला, 9,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- WhatsApp का नया चैट फीचर लॉन्च, प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित, जानें कैसे करेगा काम
- Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, वाइल्ड कार्ड से मिली एंट्री; पहले दौर में 20 साल की खिलाड़ी से मुकाबला
- PM मोदी की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन होगा बाहर और किन नए चेहरों को मिल सकता है मौका?
- सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
- प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही मकान मालिक ने बढ़ाया किराया, सैन फ्रांसिस्को में कोर्ट पहुंचा कपल
- चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को क्यों नहीं मिल रहे खरीदार? पाकिस्तान से पेरिस तक उठे सवाल
- बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक
- भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान
- पीएम पोषण योजना: चावल के खाली बोरों की राशि सरस्वती वाहिनी खाते में जमा करना अनिवार्य


