रायपुर
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1033.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1469.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 494.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 900.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 752.5 मि.मी., गरियाबंद में 904.6 मि.मी., महासमुंद में 733.3 मि.मी. और धमतरी में 933.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1083.9 मि.मी., मुंगेली में 1047.9 मि.मी., रायगढ़ में 1257.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 901.8 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1234.0 मि.मी., सक्ती में 1125.7 मि.मी., कोरबा में 1053.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1004.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 796.1 मि.मी., कबीरधाम में 751.5 मि.मी., राजनांदगांव में 870.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1242.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 753.6 मि.मी. और बालोद में 1080.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 733.8 मि.मी., सूरजपुर में 1099.0 मि.मी जशपुर में 1011.1 मि.मी., कोरिया में 1168.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1052.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1406.6 कोंडागांव जिले में 954.7 मि.मी., कांकेर में 1149.3 मि.मी., नारायणपुर में 1239.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1379.3 मि.मी., सुकमा में 1088.9 मि.मी. और बीजापुर में 1415.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Saturday, August 8
Breaking News
- बिहार में गंगा किनारे बनेंगे 16 नए जेटी, नदी बनेगी कारोबार और आवागमन का नया रास्ता
- झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच फिर नहीं बनी सहमति, परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र
- CG में बड़े पैमाने पर DFO के तबादले, वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- विजय थलपति को बड़ा झटका, परिसीमन बैठक से 37 सांसद गायब; विपक्ष ने किया बायकॉट
- Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में फिर तेजी, 7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा सोना
- खत्म हो जाएगा मोबाइल पेमेंट… UPI चार्ज पर अशनीर ग्रोवर ने दी बड़ी चेतावनी
- एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे कमान
- 278 मिमी बारिश के बाद भी प्यासा रामगढ़ बांध, अवैध निर्माणों पर अब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
- दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, 72 घंटे में 390 चोरी के मोबाइल और 66 वाहन बरामद
- राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सख्त, श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी


