रायपुर
संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदत्त अनुमति के अनुसार प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर द्वारा आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई-अक्टूबर 2025 के लिए आवेदन पत्र 31 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरा कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के निर्धारित प्रपत्र में प्रेषित आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर को 31 मई 2025 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त हो जाना चाहिए।
इस संबंध में शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लिपिकीय वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है, जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर है। इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ नोटराइज्ड शपथ-पत्र संलग्न होना अनिवार्य है। विज्ञप्ति के साथ संलग्न (छायाप्रति स्वीकार्य) मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिए ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Thursday, June 18
Breaking News
- भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा
- सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने
- कभी चुनाव नहीं हारे परिमल नथवानी, क्या इस बार हेमंत सोरेन का सियासी चक्रव्यूह तोड़कर फिर पहुंचेंगे राज्यसभा?
- राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर पहुंचेंगी, हाई अलर्ट पर प्रशासन; छावनी में तब्दील हुई तीर्थ नगरी
- G7 में ट्रंप की दो टूक! ‘ईरान डील फाइनल नहीं हुई, बात बिगड़ी तो फिर बरसेंगे बम’
- भारत को डबल राहत! होर्मुज खुलते ही LNG सप्लाई हुई पक्की, गैस संकट खत्म होने की उम्मीद
- भारत की चिंता बढ़ाने वाली चीन की नई चाल! बॉर्डर से 50KM दूर ब्रह्मपुत्र पर बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा बांध
- G7 देशों की संयुक्त अपील: ‘तुरंत हो सीजफायर’, लेबनान पर हमले रोकने की मांग
- 18 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस्मत का हाल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह


