नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बलिदान दिवस श्रद्धांजलि देते हुए गुरुवार को उनकी शहादत को नमन किया। राहुल गांधी ने कहा “पंडित जी की इंदु, बापू की प्रियदर्शिनी, निडर, निर्भीक, न्यायप्रिय – भारत की इंदिरा। दादी, देश की एकता और अखंडता के लिए आपका बलिदान हम सभी को जनसेवा के पथ पर सदा प्रेरित करता रहेगा।“
इससे पहले राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालीं श्रीमती इंदिरा गांधी जी को शत्–शत् नमन।
श्रीमती वाड्रा ने कहा “देश के प्रति आपका समर्पण, बलिदान, आपसे सीखे सब और आपके दिए संस्कार हमेशा हमारे मार्गदर्शक रहेंगे। आपकी शहादत को नमन।” कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक पेज पर श्रीमती गांधी को नमन किया और कहा “भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी शक्ति, समर्पण, साहस और सशक्त नेतृत्व की मिसाल हैं। देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वालीं इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।” (वार्ता)
Saturday, April 11
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट विधायक डॉ धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में मनाया गया जिला उपाध्यक्ष निलेश ठाकुर का जन्मदिवस
- प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए रचनात्मक कंटेंट क्रिएशन महत्वपूर्ण : आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह
- चेपॉक में चेन्नई और दिल्ली की टक्कर
- कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- वृंदावन में बोट डूबने के बाद 10 की मौत, घंटों बाद दलदल में फंसी मिली बोट, 5 लोग अब भी लापता
- प्रदेश के 68 कॉलेजों में शुरू होंगे एआई कोर्सेस, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से स्टूडेंट्स को मिलेगी बड़ी सुविधा
- सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- वैभव-जुरेल की बेहतरीन पारियां, आरसीबी को हराकर गुवाहाटी में राजस्थान ने मारी जीत
- स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला
- 100 किमी की दूरी घटाएगा नया रेलवे ट्रैक, भोपाल के पास आ जाएगा यह महानगर


