नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के जोशीमठ में भू धंसाव की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वहां की तस्वीरें विचलित करती हैं और लोगों को राहत देने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है। राहुल गांधी ने फेसबुक संदेश में कहा,“उत्तराखंड के जोशीमठ से आ रही तस्वीरें अत्यंत भयावह हैं, जिन्हें देख कर काफी विचलित हूं। घरों में चौड़ी दरारें, पानी का रिसाव, ज़मीन का फटना और सड़कों का धंसना बेहद चिंताजनक है। एक हादसे में, भूस्खलन से भगवती मंदिर तक ढह गया।”
उन्होंने कहा,“ प्रकृति के विरुद्ध जा कर, पहाड़ों पर लगातार खुदाई और अनियोजित निर्माण से आज जोशीमठ के लोगों पर भयानक संकट टूट पड़ा है। इस कड़कड़ाती ठंड में, इस आपदा ने लोगों से उनके आशियाने छीन लिए हैं।”
राहुल गांधी ने वहां के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द लोगों की मदद करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से भी आग्रह किया है कि वह इस कठोर मौसम में लोगों का संज्ञान ले कर उनके तत्काल पुनर्वास का प्रबंध करे और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करे।(वार्ता)
Tuesday, March 3
Breaking News
- प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, होली बधाई के बहाने नेता कर रहे दावेदारी, सौंप रहे बायोडाटा
- MP में मत्स्यपालकों के अच्छे दिन आएंगे, सरकार ला रही है नई मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में हर अंचल में होगी कैबिनेट बैठक
- Chandra Grahan 2026: आज होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल की टाइमिंग
- महाकाल के आगे चंद्र ग्रहण फेल, ग्रहण के दिन खुले रहेंगे मंदिर के पट, बाबा खेलेंगे होली
- धार भोजशाला परिसर की कब्रों पर नया विवाद: एएसआई सर्वे रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, मुस्लिम पक्ष कोर्ट जाने को तैयार
- यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य
- 03 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें किसे मिलेगा लाभ
- यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति क्लब’ का हिस्सा: डिप्टी सीएम केशव
- चाय बेचने वाले पिता का बेटा बना IAS, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी
- कुवैत से बड़ी चूक: दोस्त देश के तीन F-15E लड़ाकू विमान गिराए, अमेरिका ने दिया ये बयान


