रायपुर/ रेंगारपाली (mediasaheb.com)| वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वह ओबीसी वर्ग से नही आते है और वर्ष 2000 में उनकी जाति को गुजरात सरकार ने ओबीसी वर्ग में शामिल किया था। श्री गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश के मौके पर आयोजित स्वागत सभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ओबीसी वर्ग में पैदा नही हुए,उनकी जाति मोढ़ घांची हैं जिसे गुजरात सरकार ने वर्ष 2000 में ओबीसी वर्ग में शामिल किया था।उन्होने क हा कि श्री मोदी 24 घंटे कहते है कि ओबीसी वर्ग से आते है जबकि सच्चाई यह हैं कि वह जनरल कास्ट से आते है।उन्होने कहा कि जबसे जाति जनगणना को लेकर उन्होने दबाव बनाना शुरू किया तो वह अब कहने लगे है कि देश में केवल दो जातियां है गरीब और अमीर।सच्चाई यह नही है, देश में हजारों जातियां है और किसकी कितनी संख्या है उनकी गणना जरूरी है।(वार्ता)
Sunday, May 24
Breaking News
- 18 जून 2026 से गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’
- दंतेवाड़ा में बड़ा खतरा टला! प्रेशर कुकर IED बरामद, CRPF की BDS टीम ने किया डिफ्यूज
- बलूचिस्तान में बड़ा धमाका: मालगाड़ी पटरी से उतरी, 7 की मौत और कई घायल
- बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: तार में फंसकर मादा तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
- ईरान पर ट्रंप का बड़ा संकेत, 24 घंटे में सैन्य कार्रवाई या समझौते पर फैसला संभव
- मिनाक्षी एम. राय बनेंगी पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश
- गंगा दशहरा 2026: 25 मई को मनाया जाएगा पावन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- बांधवगढ़ में खूनी बाघ का आतंक! घर में घुसकर महिला को मार डाला, 3 परिजन घायल
- कोरबा में ट्विशा जैसा मामला! दफनाने के 4 दिन बाद कब्र से निकाला विवाहिता का शव
- जुलाई 2026 में शुक्र-केतु युति का प्रभाव, कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय की आशंका


