रायपुर (mediasaheb.com)| ट्रांसजेंडर के सशक्तिकरण के लिए सरोना में स्थापित आवास स्थल गरिमा गृह प्रांगण में नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का विधिवत आोजन किया जा रहा है।
शनिवार को गरिमा गृह सरोना में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 19 मई को श्री राधा जी व श्री कृष्ण जी के प्राण प्रतिष्ठा तथा भंडारा का आयोजन किया गया है।
छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की संस्थापिका रवीना बरिहा एवं विद्या राजपूत ने बताया कि वैश्विक चैतन्य जागृति मिशन के तत्वावधान में लायसं क्लब, जलविहार कालोनी और गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर के सहयोग से सरोना स्थित गरिमा गृह में भव्य राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया है। गायत्री परिवार समता कालोनी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के सहयोग से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 17 मई को मंडल पूजा और जलाधिवास के उपरांत 18 मई को अन्नाधिवास, फलाधिवास, शर्कराधिवास, औषधिवास, शैय्याधिवास और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 19 मई रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति, आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भंडारा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।
Tuesday, March 3
Breaking News
- गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी
- खामेनेई की मौत पर ईरान में जश्न, पर भारत में मातम क्यों
- 2026 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू: शाम 6:48 बजे मोक्ष, भारत में 20-25 मिनट दिखेगा ‘ब्लड मून’
- भारत में रात 6:20 के बाद दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, 20–25 मिनट तक रहेगा असर
- पूल में पति संग रोमांटिक हुई सुरभि चंदना, मोनोकनी में किया बोल्ड लुक में कहर
- गरियाबंद के कलेक्टर ने जारी किए आदेश, होली के त्यौहार पर बनाए रखें कानून व्यवस्था
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 2 रिसर्चर्स को MPCST अवॉर्ड, डायबिटीज और स्तन कैंसर की दवा प्रणाली का विकास
- रायपुर में जलाशय योजना के लिए 7.94 करोड़ स्वीकृत, गरियाबंद में उद्यम उन्नयन योजना के मांगे गए आवेदन
- विजय देवरकोंडा के गांव में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम, 3 हजार लोगों को खिलाया खाना, मिला बड़ा सरप्राइज
- बेफिक्र होकर उपचार कराएं, सरकार देगी भरपूर आर्थिक सहायता: सीएम योगी


