जबलपुर
मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी उपार्जन नीति अनुसार जिले में चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य जिले के 03 उपार्जन केन्द्रों सहकारी विपणन संस्था जबलपुर, मझौली एवं सेवा सहकारी समिति शहपुरा के माध्यम से किया जा रहा है। चना, मसूर एवं सरसों के लिए उपार्जन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित है। किसान भाई अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुकिंग करने के उपरांत निर्धारित तिथि में उपार्जन केन्द्रों पर एफएक्यू अच्छी गुणवत्ता की उपज लेकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। साथ ही तुअर (अरहर) उपार्जन के लिए जिले में स्थापित 05 पंजीयन केन्द्रों सहकारी विपणन संस्था मर्या. जबलपुर, मझौली, शहपुरा, सिहोरा एवं वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बघराजी के माध्यम से 20 अप्रैल तक किसानों के पंजीयन किये जावेंगे। किसान भाई एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अथवा स्वयं के मोबाइल से भी पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान भाइयों से अपील है कि, अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करावें।
Sunday, July 26
Breaking News
- बिहार में सहायक प्राध्यापक बनेंगे प्रोफेसर, नई नियमावली से खुला रास्ता
- स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा मिलने पर खिले शिक्षकों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया विशेष आभार
- स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका
- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में “रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
- कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल बागड़े बोले, वीरों का बलिदान राष्ट्र का अमर गौरव है
- यूपी में गोचर भूमि पर हरित चारा अभियान को मिली रफ्तार
- झारखंड विधानसभा मानसून सत्र में JPSC और NEET पेपर लीक पर घमासान तय
- मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण
- पीएम मोदी ने मांगे 15 अगस्त भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव
- प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख


