अहमदाबाद (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने शतायु पूर्ण करके शुक्रवार तड़के अपने भौतिक शरीर को त्याग दिया। यहां यू एन मेहता हृदय रोग संस्थान में दो दिन पूर्व भर्ती श्रीमती हीरा बा ने आज तड़के ब्रह्म मुहूर्त में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम श्वास ली। उन्होंने हाल ही में अपनी सौंवी वर्षगांठ मनायी थी। PM मोदी कल भी अहमदाबाद में मां को देखने गए थे। शोकाकुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
उन्होंने लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।” मां के निधन के बाद PM मोदी नयी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्हें आज कोलकाता में कई कार्यक्रमों में भाग लेना था। सूत्रों के अनुसार वह कुछ कार्यक्रमों में वीडियो लिंक के माध्यम से शिरकत करेंगे।(वार्ता)
Monday, March 23
Breaking News
- नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व की सरकार की तुलना में सीएम योगी ने किया 10 गुना काम
- खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान
- मुख्यमंत्री साय ने किया इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर का विमोचन
- चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों-शक्तिपीठों में गूंजेंगे गीत-भजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- योगी सरकार का द शैडो एप परछाईं की तरह करेगा बेटियों की सुरक्षा
- मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में 126 ज्योत प्रज्वलित
- योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, यूपीएससी में प्रदेश की तीन बेटियों ने लहराया परचम
- सीएम यादव का बड़ा फैसला: कलेक्टर और गुना एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया
- आंधी-तूफान के बाद फिर मंडराया खतरा, अगले दो दिन भारी अलर्ट


