म्यूनिख
स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग का खिताब जीतने वाली पुर्तगाल टीम के हेड कोच रोबर्टो मार्टिनेज बेहद खुश दिखे। मार्टिनेज ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हम खिताब जीतने के हकदार थे। म्यूनिख फुटबॉल एरीना में खेले गए नेशंस लीग फाइनल में निर्धारित समय में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। पेनल्टी में पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल दो बार यूईएफए नेशंस लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई।
जीत के बाद पुर्तगाल के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने कहा, "फाइनल में जीत पर गर्व है। जीत बेहद अहम थी। हमने उस टीम के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की जिसे फाइनल खेलने का अनुभव है। मुझे अपने खिलाड़ियों का खेल और रवैया पसंद आया। हम जीत के हकदार थे।"
हेड कोच ने कहा कि 11 से ज्यादा खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी है। यह खेल शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। मैच को लेकर हमारा दृष्टिकोण बेहद स्पष्ट था। बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी जब मैदान में आए तो आक्रामक दिखे, इसने जीत में हमारी मदद की।
स्पेन ने 2024/25 नेशंस लीग में 10 मैचों में 25 गोल किए, जो प्रतियोगिता के एक संस्करण में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो नेशंस लीग के फाइनल में खेलने वाले और गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो की उम्र 40 साल 4 महीने और 4 दिन है। इससे पहले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड क्रोएशिया के लुका मोड्रिक के नाम था। 2023 में स्पेन के खिलाफ वह 37 वर्ष 282 दिन की उम्र में खेले थे।
इस बार जर्मनी, पुर्तगाल, स्पेन और फ्रांस फाइनल में पहुंची थी। पुर्तगाल ने जर्मनी को और स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फ्रांस जर्मनी को हराकर तीसरे स्थान पर रही।
नेशंस लीग की शुरुआत 2018 में हुई थी। लीग में कुल 55 टीमें खेलती हैं। 4 ग्रुप में टीमों को बांटा जाता है। ग्रुप ए और बी में 12-12 टीमें होती हैं। ग्रुप सी में 15 और ग्रुप डी में 16 टीम होती है। अब तक ये टूर्नामेंट चार बार खेला गया है। 2018-19 और 2024-25 का खिताब पुर्तगाल ने जीता है और लीग की सबसे सफल टीम है। 2020-21 में फ्रांस और 2022-23 में स्पेन ने खिताब जीता था।
Thursday, September 3
Breaking News
- Maruti की सबसे सस्ती EV जल्द होगी लॉन्च, 10 लाख से कम कीमत और दमदार रेंज से Tata को देगी टक्कर
- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नजर महारिकॉर्ड पर, भारत में पहला मैच खेलते ही रचेंगे इतिहास
- भोपाल से शुरू हुई जांच का कई राज्यों तक नेटवर्क, पाकिस्तानी हैंडलर कनेक्शन पर NIA ले सकती है कमान
- Jabalpur BPL Ration Scam: 4,998 संपन्न परिवार मुफ्त राशन लेते पकड़े गए, कंपनी डायरेक्टर भी शामिल
- Gwalior से चलने वाली 7 ट्रेनों के रूट बदले, तीसरी रेल लाइन के काम के चलते लिया फैसला
- MP में बाढ़ का असर पहले बताएगा ‘गरुड़’, 413 निकायों का GIS डेटा तैयार; जलस्तर बढ़ते ही दिखेगा खतरा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट
- Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें
- Saudi Arabia पर बढ़ा कर्ज का बोझ? क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मांगा ₹75,876 करोड़ का लोन
- Rashifal 3 September: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, होगा बड़ा लाभ


