रायगढ़, (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ आएंगे। वे यहां के कोडातराई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। PM मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल अपरान्ह लगभग 2़ 45 बजे विशेष विमान से रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से हेलिकॉप्टर द्वारा जिले के कोडातराई जाएंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा से पूर्व PM मोदी कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे चार रेल लाइनों को देश को समर्पित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के रायगढ़ के कोड़ातराई में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने कल मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने श्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिंदल एयर स्ट्रीप, कोड़ातराई आयोजन स्थल, रूट प्लान के साथ अन्य सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे।(वार्ता)
Friday, June 12
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 12 June: इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन में मिल सकते हैं बड़े लाभ
- महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना
- अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
- इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया
- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- आदिवासियों की करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम खरीदने का मामला, कलेक्टर ने बैठाई जांच
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- वर्ल्ड चैंपियनशिप्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मध्यप्रदेश के अजय अहिरवार


